Thank-God

अजय देवगन (Ajay Devgan) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) का ट्रेलर शुक्रवार, 9 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में अयान कपूर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। जो एक दुर्घटना में शामिल होने के बाद खुद को बीच में पाता है। जहां चित्रगुप्त की भूमिका निभा रहे अजय देवगन, अयान का स्वागत करते हैं। जहां वह उसे “गेम ऑफ़ लाइफ” खेलने की पेशकश करते हैं।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अयान न तो मरा है और न ही जीवित है। और उसे अपनी गलतियों को ठीक करना होगा। अजय, अयान को उसकी उन सभी पापों की याद दिलाते हैं जो उसके द्वारा किया गया है। और गेम के द्वारा अजय बताते हैं कि क्रोध और ईर्ष्या अयान की सबसे बड़ी कमजोरी है। अयान अपनी पत्नी जो रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) रहती हैं उनसे जलता दिखया गया है।

इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। ‘थैंक गॉड’ में अजय ‘चित्रगुप्त’ के किरदार में हैं और वह सिद्धार्थ के साथ ‘गेम ऑफ लाइफ’ खेलते दिखेंगे। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। थैंक गॉड 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *