Soni RazdanSoni Razdan

अभिनेत्री सोनी राजदान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। सोनी आजकल अपने विचारों और मन में उठ रहे सवालों को खुलकर साझा कर रही हैं। इसी बीच इन्होनें एक ट्वीट कर एक सवाल किया है। उनका सवाल कोरोना वैक्सीन को लेकर है। जिसके बाद से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं।

सोनी राजदान ने ट्वीट में लिखा है कि, ‘सबसे पहले 16 से 40 तक की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगानी चाहिए क्योंकि इस उम्र के तबके लोग काम करने या अन्य कई उद्देश्यों की वजह से बहार जाते हैं। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि इन लोगों को पहले वैक्सीन क्यों नहीं लग रही है।’

सोनी राजदान के इस सावाल पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की अटकले लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि, ‘अभिनेता रणबीर कपूर से कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद से सोनी राजदान की चिंता होनी जायज भी है आखिरकार रणबीर उनकी बेटी आलिया भट्ट को डेट जो कर रह हैं।