90 के दशक की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे जल्द ही OTT डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाली बेंद्रे जल्द ही OTT Platform, ZEE5 की आगामी ड्रामा सीरीज़ “द ब्रोकन न्यूज़” (The Broken News) से OTT डेब्यू करने जा रही हैं। बीते लंबे वक्त से सोनाली बेंद्रे ने सिनेमाई पर्दे से दूरी बनाई रखी थी, हालांकि सोशल मीडिया पर वो अपने फैन्स से रूबरू होती रहती थीं। लेकिन अब सोनाली बेंद्रे के फैन्स के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई हैं। ‘द ब्रोकन न्यूज’ (The Broken News) के साथ सोनाली बेंद्रे अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं, जिसका पहला टीजर वीडियोज भी सामने आया है।
‘द ब्रोकन न्यूज’ के टीजर में सोनाली बेंद्रे के साथ जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) भी नजर आ रही हैं।बता दें यह सीरीज 2018 में आई UK की सीरीज “प्रेस” का एक रीमेक है। ‘द ब्रोकन न्यूज’ का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है।
निर्माताओं के अनुसार, शो दो प्रतिद्वंद्वी मुंबई स्थित समाचार चैनलों की कहानी का अनुसरण करता है – आवाज भारती, एक स्वतंत्र, नैतिक समाचार चैनल, और जोश 24/7 समाचार, जो सनसनीखेज और आक्रामक पत्रकारिता प्रदान करता है।
एक कैंसर सर्वाइवर रह चुकी सोनाली ने साल 2014 में “अजीब दास्तान है ये” के साथ छोटे पर्दे की शुरुआत की और “इंडियन आइडल” और “इंडियाज गॉट टैलेंट” जैसे रियलिटी टीवी शो में जज के रूप में भी काम किया। सीरीज को बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ साझेदारी में ZEE5 का समर्थन प्राप्त है।
