बॉलीवुड अभिनेता श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद अब जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए अन्य चार लोगों को भी थाने की जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सिद्धांत कपूर और चार अन्य को बुलाए जाने पर पुलिस के सामने पेश होना होगा।
सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। उन्हें ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया। बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि सिद्धांत उन 6 लोगों में शामिल है, जिन्हें कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाया गया। पुलिस ने नशीली ड्रग्स लेने के संदेह में 35 लोगों के नमूने टेस्टिंग के लिए भेजे। सिद्धांत कपूर का सैंपल उन छह में से था जो ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए।
इन आरोपियों में 28 साल के अखिल सोनी (प्राइवेट फर्म में बिजनस मैनेजर), 28 साल के हरजोत सिंह लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप के ऑपरेशनल हेड, 25 साल के हनी रफीक डिजिटल मार्केटर और 23 साल के अखिल जो फ्रीलांस फोटोग्राफी करते हैं। सिद्धार्थ उस पार्टी में DJ थे। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं था कि उन्होंने होटल में ड्रग्स का सेवन किया था या बाहर ड्रग्स लेने के बाद पार्टी में आए थे।
