Samantha Ruth Prabhu

अपने रूप से सबको दीवाना बनाने वाली सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की अदाओं का जादू उनके फैंस पर सर चढ़कर बोलता है। पिछले दिनों अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में आइटम नंबर करके खूब सुर्खियां बटोरने वाली सामंथा अब अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी फिल्म ‘शकुंतलम’ (Shakuntalam) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में सामंथा को राजकुमारी शकुंतला के रूप में दिखाया गया है।

सामंथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी आगामी फिल्म शकुंतलम का पहला पोस्टर साझा किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, “प्रस्तुत है… प्रकृति की प्यारी… अलौकिक और नम्र… “शकुंतला” शकुंतलम से। इस पोस्टर में समांथा जानवरों और पक्षियों से घिरे जंगल में नजर आ रही है। वह एक चट्टान पर बैठी है और उनके बगल में घड़ा है। उन्होंने सफेद ब्लाउज और साड़ी और फूलों से बने आभूषण पहने हुए हैं। उन्होंने अपने लुक को लाल फूलों से एक्सेसराइज़ किया है।

https://twitter.com/Samanthaprabhu2/status/1495609495288160258

शकुंतलम का निर्देशन गुणशेखर (Gunasekhar) ने किया है और ये फिल्म नीलिमा गुना (Neelima Guna) द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में सामंथा राजकुमारी शकुंतला की भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म कालिदास द्वारा लिखित एक पौराणिक कहानी पर आधारित है, जो शकुंतला और दुष्यंत की प्रेम कहानी को दर्शाती है। शकुंतलम फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *