Dunki Announcement

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का इंतजार फैंस को काफी समय से है। लेकिन अब इसी बीच शाहरुख की एक और फिल्म का अनाउंसमेंट हो चूका है। शाहरुख ने कुछ समय पहले अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का टीजर रिलीज कर फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर चुके हैं। और अब शाहरुख ने अपनी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसमें फिल्म का नाम और रिलीज़ डेट रिवील किया गया है।

खास बात ये है कि शाहरुख़ की ये फिल्म बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करने वाले हैं। जिन्होंने ने बॉलीवुड को ‘मुन्ना भाई’, ‘pk’, ‘3 इडियट्स’ जैसी सदाबहार फ़िल्में दी है। इस फिल्म का अनाउंसमेंट शाहरुख ने सोशल मीडिया के जरिये करते हुए दिया है। राजकुमार हिरानी और शाहरुख़ की जोड़ी वाली इस फिल्म का नाम ‘डंकी’ (Dunki) है। जो अगले साल क्रिश्मस के समय रिलीज़ होगी। यानी 22 दिसम्बर 2023 को रिलीज़ होगी।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने इंस्टा से फिल्म के नाम और रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रिय राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉस निकले। आप शूरु करो मैं समय पे पहुँच जाउंगा। असल में मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा! अंत में आपके साथ काम करने के लिए विनम्र और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आप सभी के लिए #Dunki ला रहा हूं।” फिल्म में शाहरुख़ के साथ तापसी पन्नो (Taapsee Pannu) भी नज़र आयेंगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *