satyamev jayate

जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ (Satyameva Jayate 2) का ट्रेलर 2 आज रिलीज़ हो गया है। इस ट्रेलर में जॉन अपनी फिट एंट टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के स्टार्टिंग में जॉन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ संसद के सेटअप में भारी-भरकम डॉयलाग देते हैं। इस ट्रेलर में वो जब हमारी राजनीतिक व्यवस्था में खामियों को उजागर करते हैं तो उन्हें सफेद कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट में एक राजनेता के रूप में देखा जाता है। बाद में अभिनेता को समाज में बुराई के खिलाफ लड़ते और दूसरों के लिए स्टैंड लेते हुए देखा जाता है।

यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर को साझा करते हुए जॉन अब्राहम ने लिखा, “अब या तो भ्रष्टाचार मिटेगा या बेइमान का लहू बहेगा। सत्यमेवजयते 2 का ट्रेलर 2 अभी आउट हो चूका है। सिनेमाघरों में, गुरुवार, 25 नवंबर को।”

इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) थिरकते हुए एक डांस नंबर में नजर आएंगी। ‘सत्यमेव जयते 2’ 2018 की बेहद सफल एक्शन फिल्म की अगली कड़ी है, जिसमें जॉन लीड रोल में थे, जो सिस्टम को साफ करने के लिए भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को मारता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *