‘ससुरा बड़ा सतावेला’ भोजपूरी फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था। लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में प्रदीप पाण्डेय चिंटू और काजल राघवानी मुख्य किरदार में नज़र हैं। इस फिल्म को राजकुमार आर पाण्डेय ने डायरेक्ट किया है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री में पारिवारिक फिल्में बनाने वाले निर्माता निर्देशक के साथ साथ म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। फिल्म के पोस्टर को सोशल पर रिलीज़ किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। और अब वैसे ही फिल्म के ट्रेलर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस फ़िल्म का पोस्टर रिलीज़ करते हुए निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि ‘यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है जो सम्पूर्ण साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जिसके कॉन्सेप्ट काफी अच्छे है, जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है।’ इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर काफी मनोरंजक बनाया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि प्रदीप पाण्डेय चिंटू और काजल राघवानी की शादी बचपन में ही कर दी जाती है। लेकिन बड़े होने पर काजल और उसके पिता बचपन में हुए उस शादी को गुड्डे गुड़ियों का खेल बता कर अपने वादे से मुकर जाते हैं।
जिसके बाद प्रदीप पाण्डेय चिंटू अपने बचपन के प्यार को पाने की जद्दो जहद में लग जाते हैं। फिल्म में आपको आकांक्षा दुबे भी नज़र आने वाली हैं। Sai Deep Films के बैनर तले बनी यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है। इस फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा है ,जबकि संगीतकार राजकुमार आर पाण्डेय खुद ही है। फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ में प्रदीप पाण्डेय चिंटू,काजल राघवानी के साथ साथ आपको प्रकाश जैस, मनोज टाईगर जैसे अन्य एक्टर भी दिखाई देंगे।
