salman-genelia-dance

27 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गये। उनके जन्मदिन का जश्न हमेशा की तरह पनवेल स्थिति उनके फार्म हाउस पर हुआ। सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। इस खास मौके पर फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सलमान को बर्थडे विश भी किया।

इस बीच एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) ने भी सलमान खान के डांस का एक स्पेशल वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ये विडियो तोजी से वायरल हो रहा है। विडियो में जेनेलिया और सलमान एक पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं। वैसे तो ये विडियो पुरानी है, लेकिन इसे सलमान खान के बर्थडे का ही कहा जा रहा है।

जेनेलिया डिसूजा ने इस वीडियो को शेयर कर सलमान को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “सबसे बड़े दिल वाले शख्स को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छी सेहत दे। हम आपको प्यार करते हैं। आज भाई का बर्थडे है।”