बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चर्चा है। बॉलीवुड में सारा अली खान ने अपने दम पर पहचान बना ली है और अब लोगों को इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार है। सैफ के बेटे इब्राहिम काफी हद तक उनकी तरह ही दिखते हैं।
इस बीच सैफ अली खान ने अपने 21 वर्षीय बेटे इब्राहिम अली खान के बारे में बताया कि वह भी उनकी तरह ही सरल और दिखावे में यकीन नहीं रखने वाला इंसान है। सैफ अली खान ने कहा कि जवानी के दिनों में वह भी ऐसे ही थे। इब्राहिम का लुक वैसा ही है जैसा यंग ऐज में उनका हुआ करता था। इस बयान के बाद लोगों को इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में चर्चा चल रही है। तो हम आपको बता दें कि इब्राहिम जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इब्राहिम आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। करण जौहर की इस फिल्म में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। जिससे ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होने वाली है।
बता दें कि सैफ अली खान इन दिनों फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें ऋतिक रोशन भी उनके साथ नजर आएंगे। इसके अलावा सैफ अली खान फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ‘रावण’ का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इब्राहिम अली खान की बात करें तो अभी वो बॉलीवुड में बतौर एक्टर सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू नहीं करने जा रहे हैं।
