sagar sarhadisagar sarhadi

बॉलीवुड जगत एक फिर दुख की चादर ओढ़े बैठा है।फिल्म जगत के जाने माने लेखक और निर्देशक सागर सरहदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर आने के बाद सितारों ने सागर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करना शुरू कर दिया है। सागर सरहदी ‘कभी कभी’, ‘चांदनी’ और ‘सिलसिला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी पहचान बनाई थी।

आपको बता दें की सागर सरहदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सूचना के अनुसार बीती रात को उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि आखिरी समय में उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। 87 साल की उम्र में मुंबई के सायन इलाके में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वहीं आज सुबह 11 से 12 बजे के बीच सागर सरहदी का अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

सागर सरहदी का नाम उन सितारों में शुमार था, जिन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक अलग मुकाम हासिल किया है। सागर को बड़ा नाम यश चोपड़ा की फिल्म कभी कभी से दिया गया है। इस फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन एक साथ दिखे थे। अगर उनके स्क्रिप्ट की बात करें तो सागर ने नूरी, सिलसिला, चांदनी, रंग , जिंदगी, कर्मयोगी, कहो ना प्यार है, कारोबार, बाजार और चौसर सहित कई सुपर हिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखा है।