कुछ ख़ास और अच्छी फिल्मों के आने का इंतजार भी अब खत्म होने को है, क्यूंकि अगस्त का महीना आ चुका है। जी हाँ कोरोना के घटते संक्रमण से अब कई जगह सिनेमा हॉल खुलने लगे हैं जिससे कई वक़्त से लटकी कुछ फिल्मे भी अब सीधे बड़े स्क्रीन पर नज़र आ सकती है। साथ ही मोस्ट अवैटिंग वेब सीरीज भी दर्शको का मन बहलाने अलग अलग औटीटी प्लेटफार्म पर नज़र आने वाली है।
तो चलिए बात करते है अगले एक महीने में रिलीज होने वाली चुनिंदा फिल्म और वेब सिरीज़ की जो आपको थिएटर और ओटीटी प्लेटफार्म पर देखने को मिलेंगी।

  1. डायल 100

हमारे लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है – थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर मनोज बाजपई, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर की फिल्म डायल 100। जो की ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर 6 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि मुंबई का एक पुलिस ऑफिसर यानि की मनोज बाजपाई को देर रात एक कॉल आती है और उस कॉल में एक औरत यानि की नीना गुप्ता सुसाइड करने की बात कह रही है। कैसे वह पुलिस ऑफिसर उस औरत को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म की खासियत यह है की वह एक पूरी रात की कहानी को दर्शायेगा।

  1. the suicide squard (reboot)

2016 में पहली बार आई हॉलीवुड फिल्म “सुसाइड स्क्वार्ड”, जो की दुनिया भर में काफी कमाई की लेकिन सुपर हीरो फिल्म के प्रेमिओं को लुभाने में नाकामयाब रही। अब फिल्म को नए रूप, नए ढंग से एक अलग कहानी के साथ जेम्स गन प्रस्तुत करने जा रहे है। फिल्म अमेरिका के सबसे ख़राब और बुरे विलेन्स पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है, जिसमे देखने को मिलेंगा, अमेरिका की सरकार कैसे उन बुरे खलनायको को जेल से निकाल कर अपने काम के लिए इस्तेमाल करती है। फिल्म बाहरी देशो में पहले ही रिलीज़ हो चुकी है लेकिन भारत में 6 अगस्त को औटीटी प्लेटफार्म एचबीऔ (HBO) और साथ ही सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।

3 – the kissing booth 3

बेथ रीकल्स कि किताबों पर आधारित व जॉय किंग, जैकब एलॉर्डी और जोएल कोर्टनी अभिनीत “द किसिंग बूथ” अपने फिल्म सीरीज के आखिरी पार्ट के साथ युवाओं को लुभाने को तैयार है। पिछले 2 फिल्मों से कहानी आगे बढ़ते हुए, अब आखिरी ट्विस्ट यह है कि कैसे एले (जॉय किंग) कॉलेज जाने से पहले अपने जिंदगी का सबसे कठिन निर्णय का सामना कर रही है। आखिर वह अपने प्रेमी नोआह के साथ दुनिया घूमते हुए पढ़ाई करती है या फिर बचपन के दोस्त से किया साथ पढ़ने का वादा निभाती है यह देखने को मिलेगा। फिल्म 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

  1. नवरस

नाम के अर्थ के अनुसार 9 इमोशन यानी कि 9 कहानियों पर आधारित यह वेब सिरीज़ आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 6 अगस्त से देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आपको साउथ और बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता नौ अलग-अलग कहानियों के द्वारा मानवीय भावनाओ से जोड़ते नज़र आयेंगे। मनी रत्नम की बनाई कहानियां है जिसको फिल्मों में उतार रहे साउथ के महान डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रियदर्शन, कार्तिक सुभाराज, वसंत, अरविंद स्वामी जैसे और भी कई सारे ख़ास लोग।

  1. शेरशाह

यह फिल्म 1999 के कारगिल वॉर में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के असल ज़िन्दगी पर बनी सच्ची कहानी यानि की एक बायोपिक है। यह फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐमेज़ॉन प्राइम वीडियोस पर 12 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते आपको नज़र आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी। आपको बता दें की इस फिल्म को एक नए सख्श विष्णुवर्धन डायरेक्ट केर रहे है, जिनके साथ फिल्म को को प्रोडूसर कर रहे करण जोहर।

  1. भुज द प्राइड ऑफ इंडिया।

यह फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित एक वॉर और ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन अभिषेक दुधैया ने किया है। इस फिल्म की कहानी इंडिया-पाकिस्तान के बिच हुए 1971 की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और नोरा फतेही संग कई और बड़े अभिनेता। यह फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को रिलीज हो रही है।

  1. the conjuring 3

कॉन्ज्यूरिंग 3 ‘द डेविल मेड मी डू डिस’ अपनी फ्रेंचाइजी की तीसरी मूवी है। इससे पहले आई इसकी दो और फिल्में दुनिया भर में डर और दहशक मचाने में काफी कामयाब रही थी। हॉरर और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म दुबारा दर्शको को डराने आ रही है, एड एंड लॉरेन की एक और नई भूतिया इन्वेस्टीगेशन के साथ। गौरतलब है कि यह फिल्म कुछ देशों में पहले ही रिलीज हो चुकी है, लेकिन भारत में 13 अगस्त को सभी सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी।

  1. बेल बॉटम

अक्षय कुमार की जासूसी थ्रिलर फिल्म जल्द बड़े परदे पर नज़र आएगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ मुख्या भूमिका में लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी किरदार निभाते नज़र आएँगी। फिल्म की कहानी 80वी सदी कि सच्ची घटना पर आधारित मानी जा रही है। फिल्म को पहले जुलाई में रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोरोना के संक्रमण को देख इसे आस्थगित कर दिया गया था। और अब यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमा घरो में नज़र आएँगी।

  1. जयेशभाई ज़ोरदार

काफी वक़्त बाद रणवीर सिंह अपने फैंस को लुभाने आ रहे है अपने नए सामाजिक और कॉमेडी से भरपूर फिल्म के साथ। फिल्म में रणवीर के साथ मुख्य भूमिका में साउथ की मशहूर अदाकारा शालिनी पांडेय साथ ही बोमन ईरानी भी नज़र आएँगे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है दिव्यांग ठक्कर साथ की निर्माता है आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा। फिल्म 27 अगस्त को सभी सिनेमा घरो में दस्तक देगी।

10.Home town cha cha cha

और हमारे लिस्ट में सबसे आखिरी सीरीज कोरियन ड्रामा फैंस के लिए शामिल किया गया है। सीरीज “होम टाउन चा चा चा” अपने दर्शको के बिच कई वक़्त से जिज्ञासा बना के रखी है। आखिरकार नेटफ्लिक्स पर अंतराष्ट्रीय स्तर से 28 अगस्त को स्ट्रीमिंग की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *