red notice

‘Wonder Women’ Girl गैल गैडोट (Gal Gadot) दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक है। एक्ट्रेस Gal Gadot अपनी कातिल अदाओं और शातिर दिमाग से सबका दिल जितने के लिए फिर से दर्शकों के बीच आने के लिए बिलकुल तैयार है। Gal Gadot फिल्म ‘रेड नोटिस’ (Red Notice) में दिखने वाली हैं। फिल्म में Gal Gadot के साथ साथ अमेरिकन एक्टर The Rock और Ryan Reynolds नज़र आयेंगे।

आपको बता दें कि इस फिल्म की घोषणा 3 साल पहले ही कर दी गयी थी। Dwayne Johnson और निर्देशक Rawson Marshall Thurber की जोड़ी की यह तीसरी फिल्म है। फिल्म का एलान होते ही Hollywood में हलचल मच गई थी। आपको बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म का टीज़र काफी समय पहले रिलीज़ किया जा चूका है। लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया जा चूका है। फिल्म के ट्रेलर को English और Hindi दोनों ही भाषाओं में रिलीज़ की गयी है। फिल्म के ट्रेलर में Dwayne Johnson एक FBI Agent के रूप में नज़र आ रहे हैं जो दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चोर यानी Ryan Reynolds के साथ मिल कर दुनिया के सबसे शातिर चोर यानी Gal Gadot को पकड़ने का प्लान बनाते हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मज़ेदार और एडवेंचर्स दिखाया गया है।

https://youtu.be/sGsabVSiPXY

आपको बता दें कि फिल्म ‘Red Notice’ के लिए Dwayne Johnson और Gal Gadot ने काफी बड़ी रकम वसूली है। को करीब 150 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलने की खबरें आती रही हैं। गैल गैडोट ने भी इसी फीस पर ये फिल्म करने की शर्त रखी थी जिसे फिल्म के निर्माताओं ने मान लिया था। फिल्म में हीरो के बराबर फीस लेने की मुहीम में Gal Gadot ने अपना कदम जमा लिया है। ड्वेन जॉनसन और गैल गैडोट दोनों को इस फिल्म में काम करने के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 150 करोड़ रुपये मिले हैं। ड्वेन जॉनसन फिल्म के निर्माताओं में भी शामिल हैं। ‘Red Notice’ अगले महीने की 12 तारीख़ यानी 12 November को Netflix पर रिलीज़ की जायेगी, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *