Rajeev kapoorRajeev kapoor

वहीं हाल ही में इस परिवार के एक और सदस्य के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा सदमा पहुंचा है। अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर का निधन अचानक आए हार्ट अटैक के कारण हुआ है। राजीव के निधन के साथ ही कपूर परिवार ने पिछले 4 सालों में कृष्णा राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और अब राजीव कपूर जैसे एक के बाद एक 5 दिग्गज खो दिए हैं।

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर भी सभी को सदमा देकर चले गए हैं. रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं सके।’ राजीव कपूर के निधन के बाद फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राजीव की तस्वीर साझा करते उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इसके साथ ही अभिनेता संजय दत्त ने भी ट्विटर पर लिखा- ‘राजीव कपूर के निधन की खबर से मेरा दिल जैसे टूट गया है। एक आत्मा इतनी जल्दी चली गई. इस मुश्किल वक्त में कपूर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति’। कपूर परिवार ने बॉलीवुड को कई दिग्गज सितारे दिए हैं, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज भी किया है।