अतरंगी रे (Atrangi Re) फिल्म का नया इमोशनल गाना, लव ट्राइंगल से परिचित कराता है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और धनुष (Dhanush) के इस फिल्म के गाने “रैत जरा सी” (Rait Zara Si) में एकतरफा प्यार की आग में जल रहे हैं। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और शाशा तिरुपति (Shashaa Tirupati) ने इस गाने में अपनी आवाज से चार चांद लगा दिया है।
इस गाने में सारा अली खान, धनुष से शादी के बाद उन्हें अपनी और अक्षय कुमार की लव स्टोरी सुनाती और उन्हें याद करके रोती हुई भी नजर आ रही हैं। सारा धीरे-धीरे धनुष के साथ एक बंधन विकसित करती है। अब वह ये फैसला नहीं ले पा रही हैं कि धनुष और अक्षय में से वह किसे चुनें। इस गाने में अलग-अलग मौकों पर पहले प्यार से लेकर दिल टूटने तक की अलग-अलग भावनाओं को दिखाया गया है।
इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल (Irshad Kamil) ने लिखे हैं और इसे कंपोज ए आर रहमान (A R Rahman) ने किया है। इस फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग देश की राजधानी में हुई है। यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
