देश के लोकप्रिय पंजाबी गीतकार और गायक जानी जोहान (Jaani Johan) मंगलवार, 19 जुलाई की शाम एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा पंजाब के मोहाली में हुआ। जहां उनकी कार एक एसयूवी (SUV) से टकरा गई, जिसके बाद वे और उनके साथ दो अन्य लोग घायल हो गए। घायल सभी लोग जानी के साथ ही यात्रा कर रहे थे।
जानी जोहान का एक्सीडेंट मोहाली के सेक्टर 88 के पास हुई है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा ट्रैफिक लाइट पर एसयूवी से जा रहे एक अन्य कार से टकरा जाने से हुई है। टकराने के बाद दोनों ही वाहन पलट गए। पुलिस ने कहा कि जाहिर तौर पर वाहन चौराहे पर नहीं रुका जिस कारण यह दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गयी।
जो दो केयर आपस में टकराई है उसमें से एक SUV है ओट दूसरी Toyota Fortuner है। दोनों कारों के बीच का टक्कर इतनी जोरदार था कि कार कई बार पलट गई। दुर्घटना में शामिल लोग अपने वाहनों के एयर बैग की बदौलत बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। जानी और उनके दो साथियों को तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी कार के यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर जानी की गर्दन और पीठ पर चोटें आई हैं। बता दें की जानी कार की पिछली सीट पर अपने एक दोस्त के साथ बैठे हु थे, जबकि तीसरा व्यक्ति गाड़ी चला रहा था।
जानी के एक्सीडेंट की खबर जैसे ही मीडिया में आई वैसे ही जानी के फैंस में उनके तबयत को लेकर अफरा तफरी मच गयी। जिसके बाद जानी ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट शेयर कर अपने ठीक होने की जानकारी अपने फैंस को दी। उन्होंने ने अपने पोस्ट में लिखा,”“ईश्वर की कृपा से, उस समय कार में उपस्थित हम सभी ठीक हैं। अधिकारी मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और हमें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वाहेगुरु ने रख ले। वाहेगुरु दा शुक्र है।”
