बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है. प्रियंका ने अपने इसी अंदाज से एक शख्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है. दरअसल, 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की घोषणा हाल ही में हुई है जिसके नॉमिनेशन की जिम्मेदारी प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस को सौंपी गई जिसको उन्होंने बखूबी से निभाया लेकिन एक शख्स ने प्रियंका और निक द्वारा किए गए नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट में उनकी काबिलियत पर उंगली उठाई है जिस पर देसी गर्ल ने अपने शानदार तरीके से इसका जवाब दिया. बता दें कि यह अवार्ड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) है.
आपको बता दें कि उस शख्स ने ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि, ‘इन दोनों का अनादर नहीं करता, पर फिल्मों के प्रति उनके योगदान को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि वे ऑस्कर नॉमिनीज करने के योग्य है.’ इस ट्वीट पर प्रियंका की तरफ से प्रतिक्रिया आई जिसमें उन्होंने कहा कि,’किसी की काबिलियत पर आपके विचारों को जरूर पसंद करूंगी. यह रहे मेरे 60 प्लस फिल्म्स, आपके लिए.’ प्रियंका की तरफ से आई हुई इस प्रतिक्रिया को उनके फैंस ने काफी लाइक किया है. बात करें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के कार्यक्षेत्र की तो प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है. प्रियंका के फैंस ने कहा कि वे इस तरह की बातों को ध्यान ना दें.
बता दें कि यह बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद उस शख्स ने प्रियंका का रिप्लाई करते हुए कहा कि, ‘मूवीज में अपनी काबिलियत दिखाकर मुझे उनकी याद दिलाने के लिए प्रियंका चोपड़ा (@priyankachopra) का यह अंदाज अच्छा था. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शख्स ने कहा कि मेरी राय फिर भी नहीं बदली है. फॉलोअर्स को लेकर भी शख्स ने बात बढ़ाई. आपको बता दें कि इस बात पर थोड़ा सा बवाल भी मचा है.

