Leena Manimekalai

फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) ने अपनी निर्देशित एक डॉक्यूमेंट्री से देवी काली का एक पोस्टर जारी किया है, जिसे लेकर जमकर आलोचना हो रही है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इतना ही नहीं काली माता के हाथ में LGBTQ का झंडा भी दिखाया गया है। इसके बाद से लीना को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी है। सोशल मीडिया पर आलोचना झेलने के बाद लीना ने अपने सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने पर रोक लगा दी है।

लीना ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए यह पोस्टर शेयर किया था। मदुरै में जन्मे, टोरंटो स्थित फिल्म निर्माता के ट्वीट के अनुसार, यह फिल्म टोरंटो में आगा खान संग्रहालय (Aga Khan Museum) में “रिदम्स ऑफ कैनंडा” (Rhythms of Cananda) सेगमेंट का हिस्सा थी।

इस पोस्टर में देवी काली के ऐसे चित्रण पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्टर को वापस लेने की मांग की है। कुछ ने तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की और ट्विटर पर हैशटैग ‘#ArrestLeenaManimekalai’ ट्रेंड कर रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *