sherdil

श्रीजीत मुखर्जी (Srijit Mukherji) की नई फिल्म, ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ (Sherdil-The Pilibhit Saga) का ट्रेलर शुक्रवार, 3 जून को रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), नीरज काबी (Neeraj Kabi) और सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) की मुख्य भूमिका दिखाई गयी है। ट्रेलर एक साधारण आदमी की कहानी को बताता है, जो एक ही समय में जंगली जानवरों और प्रशासनिक भ्रष्टाचार दोनों से जूझता है।

ट्रेलर में गंगाराम का किरदार निब है रहे पंकज त्रिपाठी कुख्यात बाघ प्रथा को अपनाते हैं और अपने जीवन का त्याग करना चाहते हैं ताकि उनके गांव के परिवारों को बाघ हमले के पीड़ितों के परिवार की मदद करने का वादा की गई सरकारी योजना से लाभ मिल सके। हालांकि, जब वह जंगल में अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा में प्रवेश करते है तब वह जिम का किरदार निभा रहे नीरज काबी से मिलते हैं जो एक शिकारी है।

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास विचित्र सी लेकिन सच्ची प्रथा, जहां लोग अपने बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को बाघों का शिकार करने के लिए छोड़ देते थे और फिर प्रशासन से मुआवजे का दावा करते थे। यह फिल्म इस प्रथा से प्रेरित है। जो की 24 जून को रिलीज़ होने जा रही है।

एक सच्ची घटना पे आधारित होने के साथ साथ यह फिल्म इस लिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में दिवंगत लोकप्रिय गायक केके ने अपनी आवाज दी है। 31 मई को देश के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले गायक केके का निधन हो गया। लेकिन उनका आखरी गाना इसी फिल्म में है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है। केके ने अप्रैल में इस ट्रैक को रिकॉर्ड किया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *