Alia-Bhatt

बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम सबसे ऊपर है। ऐसा नहीं है कि इस लिस्ट में सिर्फ इन्हीं दोनों का नाम शामिल है। बल्कि इस लिस्ट में दिवंगत इरफान खान (Irrfan Khan), अनिल कपूर (Anil Kapoor), Aishwarya Rai Bachchan, Amitabh Bachchan, Dimple Kapadia सहित कई और भी बॉलीवुड स्टार्स हैं जो बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की गंगू यानी आलिया भट्ट का नाम शामिल होने जा रहा है।

आलिया भट्ट अब अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से त्यार हैं। आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम ‘Heart Of Stone’ है। और इस फिल्म में आलिया हॉलीवुड की मोस्ट एक्सपेंसिव (Most Expencive) एक्ट्रेस Gal Gadot के साथ काम करने जा रही हैं। टॉम हार्पर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी।

इस बड़ी खबर की जानकारी खुद आलिया ने अपने इंस्टा पोस्ट से दी है। Gal Gadot को Alia नेटफ्लिक्स फिल्म में जॉइन करेंगी जो कि एक इंटरनेशनल स्पाय थ्रिलर फिल्म होगी। ‘हर्ट ऑफ स्टोन’ को टॉम हार्पर डायरेक्ट कर रहे हैं।’ बता दें कि पिछले दिनों नेटफ्लिक्स और Gal Gadot ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक फोटो और वीडियो को शेयर किया था।

आलिया भट्ट के हॉलीवुड डेब्यू की खबर उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के 100 करोड़ का आंकड़ा टच करने के बाद आई है। उधर आलिया और रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *