Ekta-Kapoor-and-Shobha-Kapoor

टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना हाई कोर्ट ने एकता कपूर के XXX वेब सीरीज मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है। फिलहाल एकता और शोभा कपूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तारी से राहत मिल गयी है।

आपको बता दें कि बिहार के बेगूसराय में एक पूर्व सैनिक ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ XXX वेब सीरीज को लेकर मामला दर्ज करवाया था। यह वेब सीरीज भारतीय सैनिकों की पत्नियों पर आधारित है। जिसे लेकर इसका विरोध किया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जाने वाली ट्रिपल एक्स वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि XXX वेब सीरीज के एक एपिसोड में सैनिक की पत्नी को लेकर दुर्भावनापूर्वक सीन दिखाए गए, जिससे पूरी सैनिक कम्युनिटी की भावनाएं आहत हुई हैं।

इधर, अदालत ने शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। बता दें कि मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी। तब तक एकता कपूर को बेगूसराय कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि बेगूसराय कोर्ट ने पिछले महीने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। इसके बाद टीवी प्रोड्यूसर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। एकता और शोभा कपूर की ओर से निचली अदालत के वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई। जिसके बाद हाई कोर्ट से उन्हें राहत दी गयी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *