jai-bheem

साउथ इंडियन फिल्म दुनिया भर में पसंद की जाती है। इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स आज दुनियाभर में सुपरस्टार बने हुए हैं। लोग इन्हें Hollywood और Bollywood के स्टार्स से भी ज्यादा पसंद करते हैं। साउथ की फिल्मों का इन दिनों डंका बज रहा है। पिछले दिनों अभिनेता सूर्या की एक फिल्म आई है जिसका नाम है ‘जय भीम।’ जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। और फिल्म समीक्षकों ने भी इस फिल्म कों जमकर सराहा है।

बता दें कि यह फिल्म समाज में जाति के आधार पर भेदभाव और पुलिस सिस्टम की कहानी बयां करती है। इस फिल्म को इंडस्ट्री में भी काफी सराहा जा रहा है। लेकिन अब फिल्म के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म ‘जय भीम’ को ऑस्कर के आधिकारिक YouTube चैनल पर दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर सूर्या के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और बहुत खुश भी हैं।

फैंस इस उपलब्धता को तमिल सिनेमा के लिए गर्व की बात बता रहे हैं और अभिनेता को बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म तमिल फिल्म है की पहली फिल्म है जिसे ऑस्कर के YouTube चैनल पर जगह मिली है। इससे पहले ‘जय भीम’ को गोल्डन ग्लोब 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। फिल्म को 2 नवंबर 2021 को सीधे Amazon Prime Video पर रिलीज किया गया था।

फिल्म की कहानी एक्टिविस्ट और वकील चंद्रू से पर आधारित है। जिन्होंने अपने प्रयासों से तमिलनाडु में उन पिछड़े लोगों को न्याय दिलाने में मदद करता है। जो पिछड़े लोगों को समाज में वो स्थान दिलाता है जो उसे मिलना चाहिए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *