जिंदगी को एकबार फिर से अस्त व्यस्त करने के लिए कोरोना अपना भयावह रूप लेकर आ गया है। इस बार इस दहशत का नाम ओमिक्रॉन रखा गया है। इस ओमिक्रॉन नामक दैत्य ने एकबार फिर हमें घरो में दुबकने को मजबूर कर दिया है। हर कार्यक्रम स्थगित हो रहे हैं। जिसमें एक नाम ग्रैमी अवॉर्ड शो का भी है।
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स (64th Grammy Awards) के इवेंट को स्थगित कर दिया गया है। द रिकॉर्डिंग अकादमी (The Recording Academy) जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का आयोजन करती है, उन्होने इस मामले को लेकर अपना संयुक्त बयान जारी किया है। इसके अनुसार, ओमिकॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी को शो आयोजित करने में बहुत अधिक जोखिम है इसलिए इसे कैंसिल करना ही सही है। अब जल्द ही इवेंट की नई डेट का ऐलान किया जाएगा।
स्टेटमेंट में आगे कहा गया है कि म्यूजिक कम्यूनिटी के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा, लाइव ऑडियंस और हमारे शो को तैयार करने के लिए मेहनत करने वाले सैकड़ों लोग हमारी पहली प्राथमिकता है। हम संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए एक्साइटेड हैं। जल्द ही इस जश्न की नई डेट की अनाउंसमेंट की जाएगी।
बता दें कि म्यूजिक की दुनिया में ग्रैमी अवॉर्ड को विश्व का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। इस पुरस्कार को प्रदान करने का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है।
