oh-my-ghost

सनी लियोनी की मच अवेटेड फिल्म OMG यानी Oh My Ghost का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में सनी लियोनी (Sunny Leone) हाथ में कटार पकड़े हुए धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म में में सनी लियोनी एक रानी के किरदार में है, जिससे एक बड़ी मिस्ट्री जुड़ी हुई है। सनी लियोनी ने इस फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है, ‘हर रानी की एक हिस्ट्री होती है, लेकिन ये तो मिस्ट्री की रानी है।

Oh My Ghost एक तमिल हॉरर कॉमिडी है, जिसे युवान ने डायरेक्ट किया है। जानकारी के अनुसार सनी फिल्म की हीरो भी है और विलेन भी। कई ऐसे पल आएंगे, जहां वह एकदम सॉफ्ट लगेंगी और फिर ऐसे भी पल हैं, जहां वह अपना अहंकार भरा रूप भी दिखाती हैं। इस रोल में सनी लियोनी को दोनों तरह के इमोशन्स दिखाने थे और उन्होंने कमाल का काम किया है।’

Oh My Ghost की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में हुई है। फिल्म में सनी लियोनी के अलावा कमीडियन सतीश, योगी बाबू, संजना और दर्शा गुप्ता और तिलक रमेश भी नजर आएंगे। कहानी 1 हजार साल पुराने वक्त की है। इसे Cleopatra के जमाने की कहानी बताया जा रहा है।

Join Telegram

Whatsapp