Nia SharmaNia Sharma

निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की। इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार का अभिनय किया था। निया ने कलर्स के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में एक चैलेंजर के रूप में भाग लिया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। ग्लैमरस फोटोज की वजह से वह हमेशा से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक बार फिर निया ने अपनी काफी बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह टॉवेल में नजर आ रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी हैं। इन फोटो पर फैंस कमेंटे कर लाइक्स और शेयर कर रहे हैं। व्हाइट टॉवेल में लिपटी निया बेहद हॉट दिख रही हैं। नागिन एक्ट्रेस निया मेकअप रूम में सोफे पर बैठी दूसरी साइड देख रही हैं।

वह अलग-अलग पोज में फोटोशूट करवा रही है। खुले बालों में निया आंखों में स्काई ब्लू आईलाइनर लगा रखी है। अपने लुक में निया बेहद ही प्यारी लग रही हैं। अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यह केवल एक ड्रामा है, जिसे मैं अपनी आंखों से इंज्वॉय कर रही हूं। बता दें कि निया शर्मा अपने बोल्ड अंदाज के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। उन्होंने पिछले दिनों ब्लैक बिकिनी में अपनी बेहद ग्लैमरस फोटोज साझा की थी।