national film awards

वर्ष 2020 के लिए 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (68th National Film Awards) का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन (Vigyan Bhawan) में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सभी विजेताओं को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी मौजूद थे और उन्होंने विजेताओं को बधाई दिया।

2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार सूर्या को ‘सोरारई पोटरु’ और अजय देवगन को हिंदी फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए दिया गया। अभिनेत्री अपर्णा बालमुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। वहीं, मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्म ‘साइना’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता है। मध्य प्रदेश ने ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का पुरस्कार जीता जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को स्पेशल मेंशन मिला।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

  • बेस्ट फीचर फिल्म- सोरारई पोटरु
  • बेस्ट एक्टर- सूर्या (सोरारई पोटरु) और अजय देवगन (तानाजी: द अनसंग वॉरियर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालमुरली (सूरराई पोटरु)
  • बेस्ट डायरेक्शन- सच्चिदानंदन के.आर (एके अय्यप्पनम कोशियुम)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)
  • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म- सुमी
  • बेस्ट फिल्म ऑन एनवायरनमेंट कंज़र्वेशन/प्रिजर्वेशन- तलेदंडा
  • बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू- फ्यूनरल
  • अवार्ड फॉर बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट- तानाजी: द अनसंग वॉरियर
  • इंदिरा गाँधी अवार्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ़ ए डायरेक्टर- मंडेला
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- सोरारई पोटरु
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- अविजात्रिक (द वांडरलस्ट ऑफ़ अप्पू)
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- नंचम्मा (एके अयप्पनम कोशियुम)
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
  • बेस्ट मेक अप-नाट्यम
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- आला वैकुंठपुरमुलू
  • बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुंतशिर (साइना)
  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- अनीश मंगेश गोसावी (टक-टक) और आकांक्षा पिंगले, दिव्येश इंदुलकर (सुमी)
  • बेस्ट ऑडियोग्राफी- डोलू, मि वसंतराव और मलिक
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन- तानाजी: द अनसंग वॉरियर
  • बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी- एके अय्यप्पनम कोशियुम
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
  • बेस्ट बंगाली फिल्म- अविजात्रिक
  • बेस्ट मलयालम फिल्म- इंगेजमेंट ऑन मंडे
  • बेस्ट तमिल फिल्म- शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म- कलर फोटो
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- डोलु
  • बेस्ट मराठी फिल्म- टेल ऑफ़ ए पैठणी
  • बेस्ट असमिया फिल्म- ब्रिज
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- नाट्यम
  • बेस्ट फिल्म ऑन फॅमिली वैल्यूज- कुमकुमारचान
  • बेस्ट डायरेक्शन- ओह दैट भानु

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *