brahmastra

दिल्ली में एक ग्रैंड इवेंट ओर्गनइजे कर आज रणवीर और आलिया की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का मोशन पिक्चर रिलीज़ कर दिया गया है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इनदोनो के साथ की पहली फिल्म है। निर्देशक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बानी ये फिल्म अगले साल रिलीज़ की जाएगी। कोरोना के कारण इस फिल्म के रिलीज़ डेट को काफी बार टाला जा चूका है। लेकिन अब ये फिल्म अगले साल रिलीज़ के लिए बिलकुल तैयार है।

बता दें कि निर्देशक अयान मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में सिर्फ दो ही फिल्में बनाई हैं। लेकिन, उनकी ये दोनों फिल्में ही उनके सिनेमा की पहचान भी हैं। जो परंपराओं को आधुनिकता से मिलाने वाले फिल्मकार रहे हैं और उनकी आने वाली अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाने वाली फिल्म है। बस इस बार कहानी का स्तर अलौकिक भी है और पारलौकिक भी।

दिल्ली से चल रहे ग्रैंड इवेंट के दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने मिल कर इस मच अवेटेड फिल्म का मोशन पिक्चर रिलीज़ किया। जहां मौजूद उनके फैंस उन्हें देखकर बहुत खुश नजर आ रहे थे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी इस इवेंट में फोटोग्राफर्स को पोज देते भी नज़र आये। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली फिल्म अगले साल 9 सितम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *