sarasara

सारा अली खान की फिल्म ‘कुली नं 1’ रिलीज हुई थी, जिसमें वह वरुण धवन संग नजर आईं। हालांकि, फिल्म रिव्यू कुछ खास नहीं रहा। ऑडियंस को भी यह पसंद नहीं आई। सारा अक्सर परिवार संग हॉलिडे पर जाती हैं। इस दौरान की वह कई फोटोज भी शेयर करती हैं। हाल ही में सारा अली खान मालदीव से मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान संग वेकेशन एंजॉय कर वापस लौटी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ काफी क्लोज रिलेशनशिप शेयर करती हैं। सारा अक्सर मां के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती हैं।

अमृता सिंह को कविता डेडिकेट करते हुए एक बार सारा अली खान ने लिखा था, “मेरी एंकर, मेरी इंस्पीरेशन, जादुई इंसान को मेरी सारी टेंशन दूर करती हैं, मेरे मूड स्विंग्स को ठीक करती हैं, बाल झड़ने की समस्या को दूर करती हैं, ड्राई स्किन और वॉटर रिटेंशन की परेशानी से बचाती हैं।” सारा ने आगे लिखा, “जब आप साथ होती हैं तो सारा दुख खत्म हो जाता है और कोई डर नहीं रहता है। आप बेस्ट हो मम्मी, हर तरह से।” अमृता सिंह के जन्मदिन पर सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह शादी के बाद भी मां के साथ ही रहना चाहती हैं। सारा ने कहा था, “मैं पूरी जिंदगी मां के साथ रहना चाहती हूं। वह दुखी हो जाती हैं जब मैं उन्हें यह कहती हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी शादी की ढेर सारी प्लानिंग की हुई है। लेकिन वह मेरे साथ आ सकती हैं रहने के लिए, क्यों? क्या परेशानी है इसमें?”

सारा कहती हैं कि मुझे मां के साथ घूमना बहुत पसंद है। मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं, फिर चाहे वह कुछ ही दिनों के लिए दूर क्यों न गई हों। कुछ भी ऐसा नहीं जो मैं उनसे छिपाती हूं। वह एकलौती इंसान हैं, जिनसे मैं डरती भी हूं।