अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एक दूसरे से दूर रखने वाले शाहिद कपूर को अक्सर अपनी फैमली के साथ देखा जाता है। वे अपने प्रोफेशनल लाइफ से समय निकल कर अपना समय फैमली के साथ बिताते है। जिसका वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। और ऐसा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मीरा राजपूत ने एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वह अपने पति शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। क्लिप में शाहिद और मीरा ब्रूनो मार्स के गाने ‘मैरी यू’ पर डांस करते दिख रहे हैं। और यह डांस वीडियो तन बना है जब मीरा के पेरेंट्स की मैरिज ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट हो रही थी। इस मौके के कई वीडियोज वायरल हैं। फैन्स को शाहिद और मीरा के ये वीडियोज काफी पसंद आ रहे हैं।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत घर के एक कमरे में डांस कर रहे हैं। दोनों का डांस देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाकर उन दोनों को चीयर कर रहे हैं। मीरा राजपूत ने पीले रंग के सूट के साथ हील्स पहन रखी है। वहीं शाहिद व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग दिख रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं।” इसके साथ लाल रंग के दिल वाली इमोजी बनाए हैं। साथ ही “सेलेब्रेटिंग 40 ईयर ऑफ मम्मी एंड डैडी। आप दोनों, कभी न खत्म होने वाले प्यार पर भरोसा बढ़ाते हैं।”
