Mere-Desh-Ki-Dharti

कोरोना के कारण कई फिल्मों के रिलीज़ को टाला गया था जो अब जा कर धीरे धीरे पर्दे पर रिलीज़ की जा रही है। इन फिल्मों की लिस्ट में ‘मिर्ज़ापुर’ फेम एक्टर दिव्येंदु (Divyenndu) की फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ (Mere Desh Ki Dharti) भी शामिल है। लेकिन अब यह फिल्म आखिरकार पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फ़राज़ हैदर (Faraz Haider) के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म इस साल 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

अमेज़न प्राइम वीडियोस के सीरीज ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया के नाम से फेमस Divyenndu ने इस फिल्म को लेकर कहा कि, “यह देखना दिलचस्प होगा कि हमारे दर्शक इस फिल्म को जो प्रेरणा देने वाली और एक अच्छा मैसेज देती है उसको कैसे देखते हैं। ‘मेरे देश की धरती’ को हमें और दर्शकों दोनों के लिए रिलीज़ होने में काफी समय लग गया पर मुझे खुशी है कि यह फिल्म आखिरकार 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ एक सामाजिक फिल्म है जो हमारे देश में प्रचलित स्थिति को उजागर करता है। जहां ग्रामीण और शहरी विभाजन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में Divyenndu के साथ अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka), Anant Vidhaat, Brijendra Kala, Rajesh Sharma सहित कई स्टार्स नज़र आयेंगे।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *