Dehati-Dance

भारतीय सिनेमा में डांस हमेशा ही फिल्म का खास हिस्सा रहा है। बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी है जो डांस पे बनी है। इसी कड़ी में मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अभिनीत हिंदी डांस फ़िल्म ‘देहाती डिस्को’ 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके प्रमोशन के लिए आज मास्टर गणेश आचार्य और सुपर डांस-चैप्टर 3 के फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा पटना आये।

यह फ़िल्म डांस के साथ-साथ पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द पर आधारित है। फ़िल्म में गणेश के बेटे की भूमिका सक्षम नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म में मशहूर अभिनेता रवि किशन का भी महत्वपूर्ण किरदार है। भारतीय नृत्य को प्रमोट करने वाली फ़िल्म ‘देहाती डिस्को’ को लेकर पटना में गणेश आचार्य ने कहा कि फ़िल्म बेहद खूबसूरत बनाया गया है।

ट्रेलर को अभी तक लोगों ने खूब सराहा है, इसलिए उम्मीद है कि फ़िल्म को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा। इस फ़िल्म में बेटे का किरदार निभा रहे सक्षम के साथ गणेश आचार्य का डांस का फेस ऑफ सबसे अहम पार्ट है, जो दर्शकों को झूमने को मजबूर कर करने वाला है।

गणेश आचार्य की फिल्म ‘देहाती डिस्को’ 27 मई को रिलिज हो रही है। यह फिल्म एक ऐसे गांव की कहानी पर आधारित है, जहाँ पर आज के समय में भी डांस करने की इजाजत नहीं है। यहाँ पर गांव मे आम इंसान से लेकर प्रमुख लोगों तक को डांस से परेशानी है और ऐसे एक गांव में गणेश आचार्य (भोला) अपने बेटे सक्षम शर्मा (भीमा) के साथ डांस से सबको चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ हीं फिल्म में इंडियन और वेस्टर्न डॉस के बीच टक्कर भी दिखेगी।

गीतेश चंद्राकर, कुरेशी प्रोडक्शंस प्रा.लि. के वसीम कुरेसी और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन के कमल किशोर मिश्रा फिल्म देहाती डिस्को के निर्माता और मनोज शर्मा निर्देशक है। फिल्म में गणेश आचार्य जी, रवि किशन जी, मनोज जोशी, राजेश शर्मा, साहिल एम खान व मास्टर सक्षम मुख्य भूमिका में है। जबकि रेमो डिसूजा गेस्ट एपीयरेंस में नजर आने वाले है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *