malaika

बॉलीवुड की सबसे सेक्सी मोम मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और फीटनेस से आज की एक्टर्स को पीछे कर देती हैं। मलाइका और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की जोड़ी किसी हॉट कपल से कम नहीं है। दोनो को आये दिन कहीं न कहीं एक साथ कैप्चर कर ही लिया जाता है। दोनों साथ में काफी अच्छे भी दिखते हैं। ऐसे ही पिछली रात यानी रविवार की रात को जब मलाइका को करिश्मा कपूर के घर हुई पार्टी में शामिल होते वक़्त कैप्चर किया गया। तो उनके साथ करिश्मा के पार्टी में अर्जुन कपूर भी शामिल होते दिखे। जहाँ मलाइका लड़खड़ाती दिखी।

करिश्मा कपूर की ओर से थ्रो की गयी पार्टी में जब मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ पहुंची तो वह बेहद हॉट और सेक्सी दिख रही थी। उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का डीप नेक ब्रालेट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ग्रीन शॉर्ट्स और ग्रीन जैकेट भी पहना था। मलाइका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक बेहतरीन नेक पीस पहनी तह और हाई हील्स कैरी किया था। साथ ही उन्होंने स्लिंग बैग भी लिया था। लेकिन कार से उतरते ही उनका एक वीडियो सामने वायरल हो गया है। जहाँ उन्हें लड़खड़ाते हुए कैप्चर किया गया।

मलाइका कार से उतरते ही अपने हाई हील्स की वजह से लड़खड़ाईं। तभी वहां खड़े एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया जिससे वह गिरते-गिरते बचीं। उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को थोड़ा पीछे जा कर पोज दिया। इस दौरान मलाइका कहती हैं, ‘यह एकदम स्लोप (ढलान) पर लगाया है। वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ‘मलाइका मैम गिर जाती तो फिर बेइज्जती हो जाती।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘और करो फैशन।’ कुछ ने लिखा ‘और ऊंची हील पहनो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *