सुशांत सिंह राजपूत का निधन बीते साल 14 जून को हुआ था. उन्होंने सुसाइड की जिसके बाद काफी हंगामा मचा था. उनके सुसाइड के कई कारण मीडिया में सामने आए जिसमें एक कारण था उनकी फिल्मों को प्रोत्साहन न मिलना. क्योकि बीते साल छिछोरे फिल्म को कोई भी अवॉर्ड नहीं दिया गया था. जबकि गली ब्वॉय जैसी फिल्म ने धूम मचाई थी. सुशांत की मौत के बाद ये मामला भी खूब गूंजा था.
आज 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की बेहतरीन फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है. ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी जिसे खूब पसंद किया गया था. जो होस्टल लाइफ पर बेस्ड थी लेकिन फिल्म ने स्ट्रॉन्ग मैसेज आज के युवाओं को दिया था. यही कारण था कि फिल्म सीधे यूथ को छू गई. और खूब पसंद की गई. श्रद्धा और सुशांत के अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर के अलावा और भी कई एक्टर थे जिन्होंने बेहतरीन अभिनय किया था.

