खेसारी-और-आम्रपाली-की-फ़िल्म-'आशिकी'

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘आशिकी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पटना में भी यह फ़िल्म आज रिलीज हुई है। जहां ओपनिंग शो से पहले खेसारी लाल यादव के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके फैंस ने पटना के वीणा सिनेमा हॉल के बाहर खेसारी लाल यादव के पोस्टर का दुग्धाभिषेक किया और उसके बाद वे फ़िल्म देखने गए। फैंस की इस कदर दीवानगी लंबे अरसे के बाद देखने को मिली है। वहीं बात कर फ़िल्म की तो ‘आशिकी’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि फ़िल्म के सभी शोज पहले दिन हाउसफुल रहे।

भोजपुरी सिनेमा के शोमैन प्रदीप शर्मा की फिल्म ‘आशिकी’ का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था। इस बारे में प्रदीप के शर्मा ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है, यहीं वजह है लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि फ़िल्म अच्छा कारोबार करेगी। अब तक के रिस्पांस से फ़िल्म की पूरी टीम काफी खुश है।

निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फ़िल्म के ट्रेलर को पहले ही दर्शकों को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे हमें यकीन था कि फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी। बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले फ़िल्म का निर्माण हुआ है। यह फ़िल्म हमारी सार्थक सिनेमा की सीरीज में एक और नजीर पेश करेगी। इस फिल्म को सभी दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

मालूम हो कि फ़िल्म आशिकी के निर्देशक पराग पाटिल हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा है। फ़िल्म में खेसरीलाल यादव, आम्रपाली दुबे के अलावा कुणाल सिंह, प्रकाश जैस, श्रुति राव मुख्य भूमिका में है। स्टोरी खेसरीलाल यादव का है। को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा और पदम सिंह है। म्यूजिक ओम झा और आर्या शर्मा का है। लिरिक्स श्याम देहाती और विजय चौहान का है। राइटर राकेश त्रिपाठी है। सिनेमेटोग्राफर आर आर प्रिंस है। एक्शन हीरा यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *