KGF-Chapter-2

साल 2018 में रिलीज हुई साउथ कन्नड़ फिल्म KGF Chapter 1 की ब्लॉकबस्टर हिट को देखने के बाद Rocky के फैंस को इंतज़ार था KFG Chapter 2 के रिलीज़ का। 1 साल पहले यश (Yash) के जन्मदिन से एक दिन पर KFG Chapter 2 का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ किया गया था। जहां लोग टीज़र देखने के बाद फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन फैंस की इस बेसब्री को देखते हुए फिल्म के मेकर्स आख़िरकार अब फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ की घोषणा कर चुके है।

जी हां, मेकर्स ने KFG Chapter 2के ट्रेलर रिलीज़ की तारीख और फिल्म रिलीज़ की तारीख की घोषणा करते हुए बताया है कि, फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च को रिलीज़ की जायेगा। और फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को देख पाएंगे। जहां फिल्म के पहले पार्ट ने देश सहित विदेश तक लोगों को पागल बना डाला था वहीं अब इसके रिलीज़ के बाद लोगों पर फिर से वही खुमार देखने को मिलेगा।

इससे पहले KFG Chapter 2 के कई सारे पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। अब यश और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। आपको बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए एलान किया है कि 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

साथ ही आपको बता दें कि यह फिल्म कन्नड़ भाषा के साथ साथ हिंदी, तेलुगू तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म के सेटेलाइट राइट्स जी तमिल, जी तेलुगू, जी केरलम और जी कन्नड़ ने खरीदे हैं।

फिल्म के पहले भाग की तरह इसमें भी यश (Yash) और श्रीनिधी शेट्टी (Shreenidhi Shetty) लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा रवीना टंडन (Raveena Tandon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। Sanjay इस फिल्म में अधीरा का नेगेटिव रोल निभाएंगे उनका पहला लुक काफी पहले रिवील कर दिया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *