टीवी की चंद्रमुखी चौटाला यूँ तो अपने बेबाक अंदाज़ और रोबदार आवाज़ के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने हुस्न के जादू से सभी को मदहोश कर दिया है। टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने अपने बाल कटवाए हैं और इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इन फोटोज में वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं पर इसके पीछे की वजह काफी खास है।
https://www.instagram.com/reel/CWIfz1Wo72Y/
उन्होंने बॉब कट करवा लिया है जिसमें उन्होंने अलग-अलग पोज देते हुए फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लू बिकिनी पहने पूल में नहा रही हैं और पूल के पास खड़ी हैं। कविता पूल में मस्ती करते हुए अपने न्यू हेयर कट को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मैं नारा ए मस्ताना, मैं शोखी ए रिंदाना।”
https://www.instagram.com/p/CWF-TMnAvET/
कविता का अपने बाल कटवाने के पीछे का रीज़न काफी खूबसूरत है। दरअसल, उन्होंने अपने लंबे बाल कैंसर पेशेंट को डोनेट करने के लिए कटवा लिए हैं। उनके इन बालों से कैंसर पेशेंट के लिए विग बनेंगे। कविता के इस वीडियो और इस जज्बे की न सिर्फ फैन्स बल्कि सेलेब्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं।
