karishma kapoor

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के शादी के चर्चें अभी थमें ही नहीं थे की करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की शादी की खबर चर्चा में आ रही है। पंजाबी शादियों में कलीरा गिराने की एक रस्म होती है जिसमें दुल्हन कुंवारी लड़कियों पर कलीरा बजाती है और ऐसा माना जाता है की वो जिसपर गिरता है उसकी शादी होती है। यही कलीरे की रस्म आलिया-रणबीर के शादी में भी हुई। शादी में कलीरे झाड़ने की रस्म के दौरान यह कलीरा करिश्मा पर गिरा।

जब करिश्मा पर कलीरे गिरे तो उनका एक्साइटमेंट देखने लायक था। करिश्मा ने इसी रस्म के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, “इंस्टाग्राम VS रियलिटी।” पहली तस्वीर में करिश्मा खूबसूरत पोज देते हुए कैमरे को अपने ऊपर गिरा कलीरा दिखाती हैं। वहीं, अगली तस्वीर में करिश्मा काफी एक्साइटेड दिख रहीं हैं और उनके साथ-साथ आसपास के सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें की करिश्मा कपूर, रणबीर की चचेरी बहन हैं जो अपने बेटे कियान के साथ शादी में शामिल हुई थीं। उन्होंने शादी का हर फंक्शन एन्जॉय किया। करिश्मा ने पहले बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। 2016 में संजय और उनका तलाक हो गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *