आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सपनों की शादी की झलकियां लगातार ऑनलाइन सामने आ रही हैं। इस कपल ने हाल ही में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में विवाह के बंधन में बंधने के बाद अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की। अब नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने परिवारों के साथ इस नवविवाहितों की एक तस्वीर साझा की, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
इस तस्वीर में आलिया और रणबीर, दुल्हन की तरफ से सोनी राजदान, महेश भट्ट और शाहीन भट्ट और दूल्हे की तरफ से रिद्धिमा कपूर साहनी, भरत साहनी और नीतू कपूर के साथ पोज दे रहे हैं। इसके साथ नीतू कपूर ने कैप्शन लिखा, “मेरा परिवार।” ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि कपूर परिवार और भट्ट परिवार ने शादी में खूब मस्ती की।
रणबीर और आलिया ने अपने बड़े दिन के लिए सब्यसाची (Sabyasachi) के वेडिंग आउटफिट और ज्वैलरी पहनी थी। रणबीर और आलिया को पांच साल पहले अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। वे 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में एक कपल के रूप में पहली बार सामने आये।
