Kajal Aggarwal

सिंघम ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दिया। अब दोनों ने अपने बेटे का नामकरण भी कर दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम नील किचलू (Neil Kitchlu) रखा है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी।

गौतम ने अपने बेटे के नाम की घोषणा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हमें 19 अप्रैल, 2022 को नील किचलू के जन्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसका स्वागत प्यार से माता-पिता काजल और गौतम ने किया। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट में ग्रैंड पैरेंट्स के साथ-साथ पूरी फैमिली के नाम भी लिखा।

19 अप्रैल को काजल अग्रवाल ने अपने बेटे को जन्म दिया था। काजल ने न्यू ईयर 2022 के मौके पर प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। 25 फरवरी 2022 को काजल अग्रवाल का बेबी शावर हुआ। उन्होंने रेड साड़ी में गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर भी की थी। बता दें की काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम से 30 अक्टूबर 2020 को शादी की।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *