अपने रोल के साथ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाने वाले, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की जबरदस्त सफलता कबीर सिंह ने स्क्रीन पर बहुत शोर किया और अब उनकी नयी फिल्म जर्सी (Jersey) का ट्रेलर आउट हो चूका है। जर्सी के साथ शाहिद कपूर दो साल के अंतराल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) लीड रोल में हैं।
इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए शाहिद ने लिखा, “समय आ गया! हमने 2 साल तक इस भावना को आपके साथ साझा करने का इंतजार किया है। यह कहानी खास है। यह टीम खास है। यह किरदार खास है और यह तथ्य कि हम इसे आप सभी के साथ बड़े पर्दे पर साझा करते हैं, ये स्पेशल है।” फिल्म का यह ट्रेलर ऐसे पल देता है जो बड़े पर्दे पर देखने लायक हैं।
भारत के पसंदीदा खेल, क्रिकेट पर आधारित, जर्सी एक कम क्षमता के व्यक्ति की कहानी पर प्रकाश डालता है और मानवीय भावना का जश्न मनाता है। इस ट्रेलर में शाहिद के एक आम आदमी से क्रिकेट प्लयेर बनने के सपने को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी (Gowtam Tinnanuri) ने किया है। ये फिल्म तेलुगु फिल्म जर्सी की बॉलीवुड रीमेक है, जो 31 दिसंबर को रिलीज होगी।
