हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक (Ben Affleck) ने लास वेगास में शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल इस हॉलीवुड कपल ने नेवादा से मैरिज लाइसेंस भी कलेक्ट कर लिया है। इतना ही नहीं जेनिफर ने भी अपना नाम बदलकर जेनिफर एफ्लेक कर लिया है। हालांकि, जेनिफर और बेन में से किसी ने अभी तक अपनी शादी की बातों को क्लीयर नहीं किया है।
जेनिफर की करीबी दोस्त हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटन (Chris Appleton) ने इंस्टाग्राम पर उनके ब्राइडल लुक की एक झलक शेयर की। इस शार्ट वीडियो में जेनिफर को एक वाइट वेडिंग गाउन में देखा जा सकता है। वो वीडियो में काफी खुश नज़र आ रहीं हैं और उन्होंने हाथों में एक डायमंड ब्रेसलेट भी पहन रखा है। क्रिस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “शादी से पहले आखिरी मिनट की फीलिंग्स।”
बेन और जेनिफर ने पहली बार 2002 के अंत में सगाई की, लेकिन 2004 में सगाई तोड़ दिया। उन दोनों ने अपने-अपने रास्ते बदल लिए। दोनों ने फिर किसी अन्य से शादी कर ली और उनके बच्चे भी हुए। फिर दोनों एक बार फिर मिले। महामारी के दौरान एक साल तक डेटिंग करने के बाद, इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया। उन्होंने एक न्यूज़ लेटर के माध्यम से अपनी सगाई की घोषणा की थी।
