Jaya Shri deviJaya Shri devi

बॉलीवुड में कई ऐसे सुपर स्टार रहे हैं जिनकी दुश्मनी काफी चर्चा में रही. इनमें से बीते जमाने की दो बड़ी एक्ट्रेस की कैट फाइट्स के चर्चे भी खूब सुर्खियों में रहे थे. ये एक्ट्रेस थीं जया प्रदा और श्रीदेवी. दोनों को पर्दे पर देखकर अक्सर लोग इन्हें बहनें समझने लगते थे लेकिन असल जिंदगी में ये एक दूसरे से बात तक करना तक पसंद नहीं करती थीं.

हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर आई एक्ट्रेस जया प्रदा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके और श्रीदेवी के बीच बात तक नहीं होती थी. दरअसल शो पर कपिल शर्मा ने उनसे एक किस्सा पूछा था कि क्या जितेंद्र ने आपको और श्रीदेवी को एक कमरे में बंद कर दिया था. इस पर जया प्रदा बताती हैं कि हां ये सच है, वह आज श्रीदेवी को काफी मिस करती हैं लेकिन एक समय था जब उन दोनों में बातचीत बिल्कुल नहीं होती थी. जया बताती हैं कि एक दिन एक्टर जितेंद्र ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया था ताकि वे अपने मतभेद दूर कर सकें. लेकिन जब एक घंटे के बाद जितेंद्र ने कमरा खोला तो दोनों एक्ट्रेस अलग-अलग दिशा में निकल गई. यानी एक घंटा कमरे में बंद रहने के बाद भी उन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई थी.

वहीं जब जया प्रदा से इस मतभेद की वजह पूछी गई तो उन्होंने जवाब दिया कि दोनों की अपने समय की टॉप एक्ट्रेस थीं. दोनों का डांस भी कमाल था, ये भी एक बड़ी वजह रही. वहीं श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए जया प्रदा थोड़ी इमोश्नल हो जाती है वह कहती हैं कि वे श्रीदेवी को काफी मिस करती हैं. गौरतलब है कि जया और श्रीदेवी की जोड़ी लगभग नौ फिल्मों में नजर आई. इनमें से ज्यादातर फिल्मों में दोनों ने बहनों का किरदार प्ले किया था.