AAmir khan daughterAAmir khan daughter

इरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया स्टोरी पर एक पोस्ट किया और उस पर उन्होंने बताया कि उन्हें 25 इंटर्न्स की जरूरत है। अपनी इंस्टा स्टोरी के पोस्ट में इरा खान ने लिखा कि यह इंटर्नशिप एक महीने की होगी और हर कैंडिडेट को 5 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही इरा ने एक ईमेल आईडी भी सभी को उपलब्ध करवाई है।

बता दें कि इरा खान को विभिन्न राज्यों से इंटर्न्स की जरूरत है ताकि वो अलग अलग भाषाओं में बोलने वाले सभी लोगों की मदद कर सकें। इरा के पोस्ट के मुताबिक इंटर्न्स का काम लोगों को कॉल करना और ईमेल के जरिए उनसे संपर्क साधना होगा। वहीं पोस्ट में इरा ने इस बात की भी जानकारी दी है कि सभी को 8 घंटे काम करना होगा और ये इंटर्नशिप 22 मार्च से शुरू होगी।

बता दें कि इरा ने उन लोगों से भी आवेदन मांगे हैं जो कि यह काम मुफ्त में वोलंटियरिंग करने के लिए तैयार हों। गौरतलब है कि इरा खान अक्सर मेंटल हेल्थ के मुद्दे पर बात करती हैं। इरा ने ही सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि वो भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं।