बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘हिट – द फर्स्ट केस’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में राजकुमार राव पुलिस डिपार्टमेंट के बेस्ट कॉप के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जो होमिसाइड इंटरवेन्शन टीम का हिस्सा हैं। यानि ऐसी टीम जो मर्डर के मामलों की जाँच करती है। फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट सान्या मल्होत्रा को कास्ट किया गया है।
फिल्म के इस ढाई मिनट के इस ट्रेलर में राजकुमार को होमिसाइड इंटरवेंशन टीम में सर्वश्रेष्ठ पुलिस वाले के रूप में पेश किया गया है, जिसे एक लापता लड़की का मामला दिया जाता है। और यह जांच एक्टर को किनारे पर धकेल देती है जहां वह खुद को अपने पिछले आघात से निपटता हुआ पाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि हाईवे पर कार में सवार एक लड़की गायब है। जिसे काफी ढूंढ़ा जाता है। लेकिन इसके साथ ही राजकुमार राव का एक बीता हुआ कल भी है, जो उसे आज भी परेशान करता है।
और इस फिल्म की कहानी यहीं है कि क्या राजकुमार राव खुद से लड़ते हुए लापता लड़की को ढूंढ़ पाएंगे। वहीं दर्शकों को सान्या, नेहा का किरदार निभाते दिखेंगी। जो फिल्म में आगे चल कर गायब हो जाती है। इस फिल्म में दलीप ताहिल (Dalip Tahil), मिलिंद गुनाजी (Milind Gunaji), शिल्पा शुक्ला (Shilpa Shukla) और संजय नार्वेकर (Sanjay Narvekar) भी हैं।
फिल्म ‘HIT- The First Case’ नाम से बनी तेलुगू फिल्म (Telugu Film) का रीमेक है। उस फिल्म में विश्वक सेन (Vishwak Sen) और रूहानी शर्मा (Ruhani Sharma) लीड रोल में थे। हिंदी में इस फिल्म को शैलेष कोलानु (Sailesh Kolanu) ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने ही तेलुगू फिल्म का भी डायरेक्शन किया था। भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर द्वारा निर्मित, यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
