Heropanti 2

साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की फ्रेंचाइजी ‘हीरोपंती 2’ के साथ यह ईद और बड़ी और बेहतर हो गई है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक बार फिर हीरोपंती करते नज़र आएंगे। दरअसल, हीरोपंती 2 (Heropanti 2) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ये ट्रेलर एक्शन और रोमांस से भरपूर रोलरकोस्टर राइड से भरा हुआ है।

इस ट्रेलर की शुरुआत फिल्म में लैला का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की जबरदस्त एक्टिंग से होती है। इस फिल्म में नवाज एक बड़े साइबर गैंगस्टर के रोल में है जिसे पुलिस दुनियाभर में ढूंढती है लेकिन नाकामयाबी मिलने पर फिर बबलू यानी टाइगर को इसे ढूंढने का काम दिया जाता है। फिर इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन, इमोशन और लव का फ्लेवर देखने को मिलता है। तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी इनाया के किरदार में अपनी अदाओं का जादू बिखेर रहीं हैं।

यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में म्यूजिक ए.आर.रहमान (AR Rahman) का है, तो वहीं फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है। ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ का सीक्वल है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *