टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हीरोपंती 2 (Heropanti 2) की रिलीज डेट सामने आ गई है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म हीरोपंती 2 के नए पोस्टर का अनावरण किया है। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 29 अप्रैल 2022 दी गयी है। इस फिल्म के जारी किये गए पोस्टर में एक ओर जहां टाइगर काफी रफ-टफ कूल अंदाज में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
फिल्म के रिलीज डेट के बारे में घोषणा करते हुए टाइगर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आप सभी से वादा है इस बार एक्शन दोगुना होगा। एंटरटेनमेंट डबल होगा… इस ईद पर आपके पास आ रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला की हीरोपंती 2 इस ईद आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।”
टाइगर श्रॉफ जिन्होंने 2014 में हीरोपंती के साथ अभिनय की शुरुआत की, फिल्म के सीक्वल के लिए साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के साथ फिर से जुड़ेंगे। दिलचस्प बात यह है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद टाइगर और तारा सुतारिया की यह दूसरी फिल्म है। रजत अरोड़ा (Rajat Arora) द्वारा लिखित हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान (Ahmed Khan) करेंगे। इस फिल्म में संगीत ए आर रहमान (A R Rahman) ने दिया है।
