दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) लंबे अंतराल के बाद आखिरकार फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह 11 साल बाद राहुल चित्तेला (Rahul Chittella) द्वारा निर्देशित गुलमोहर (Gulmohar) के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी। इस फैमिली ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अगस्त 2022 के महीने में रिलीज होगी। शर्मिला टैगोर इस फिल्म में बत्रा परिवार की कुलमाता के रूप में नजर आएंगी।
फॉक्स स्टार हिंदी (Fox Star Hindi) स्टूडियोज प्रोडक्शन ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की। इस पिक्चर में परिवार को शाही ढंग से सजे-धजे, कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है, जो एक ‘परफेक्ट फैमिली पिक्चर’ की वाइब्स दे रहे हैं। इस फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा गया, “बहुत जल्दी मिलेंगे बत्रा से- जो एक दूसरे के साथ रहते तो है पर कुछ बातें एक दूसरे से छिपाते भी है। गुलमोहर – परिवार और घर का उत्सव और वह सब जो इसके साथ रहता है।”
गुलमोहर बहु-पीढ़ी के बत्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने 34 वर्षीय परिवार के घर से बाहर निकलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मूविंग आउट से उन बंधनों की फिर से खोज शुरू हो जाती है, जिन्होंने व्यक्तिगत रहस्यों और असुरक्षाओं से जूझते हुए उन्हें एक परिवार के रूप में एक साथ रखा है। इस फिल्म में वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला के अलावा मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee), अमोल पालेकर (Amol Palekar) भी नजर आएंगें। इस फिल्म में ‘लाइफ ऑफ पाई’ फेम सूरज शर्मा (Suraj Sharma) और सिमरन ऋषि बग्गा (Simran Rishi Bagga) भी हैं।
