GanguBaiGanguBai

ऐसा पहली बार नहीं है जब संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। इससे पहले फिल्म पद्मावत को लेकर भी खूब बवाल देखने को मिला था। एक ओर जहां संजय पर हमला हुआ था तो वहीं उन पर करणी सेना ने इनाम की भी घोषणा कर दी थी। फिल्म का नाम भी बदला गया था, हालांकि आखिरकार सब ठंडा पड़ गया और फिल्म से किसी को कोई आपत्ति नहीं रही।

बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म चर्चा में थी और अब आलिया भट्ट के साथ ही फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और राइटर को मझगांव कोर्ट की ओर से समन जारी हुआ है। दरअसल याचिकाकर्ता बाबू रावजी शाह (गंगूबाई काठियावाड़ी का बेटा) का कहना है कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के चलते उनके परिवार की बदनामी हो रही है।

इसके साथ ही फिल्म में कई तथ्य गलत दिखाए जाने की भी बात कही गई है। ऐसे में अब आलिया, भंसाली के साथ ही फिल्म के लेखक को भी मझगांव कोर्ट ने समन जारी किया है। इन सभी को 21 मई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।