Sushant-Singh-Rajput

बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज भले ही हमारे बिच न रहे, लेकिन उनकी फिल्में, उनकी बातें हमारे जहन में उनकी याद बन कर हमेशा रहेगी। आज से ठीक 2 साल पहले सुशांत अपने घर क रूम में फंदे से लटके मिले थे। मीडिया में ये बात सामने आते ही फैंस का दिल टूट गया। सुशांत के फैंस के लिए उनका इस दुनिया से जाना उनका हीरो खोना था। सुशांत ने बड़े कम समय में ही बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के बीच अपनी जगह बना ली थी। उनके जाने से फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के अंदर के उनके कई दोस्तों के लिए शॉकिंग था। सुशांत डेथ केस ने पुरे दुनिया को हिला देने वाला था। कई जाँच एजेंसियों ने इस केस की जाँच की लेकिन किसी को भी कुछ भी हाथ नहीं लगा। लेकिन सुशांत के मौत के 2 साल बाद भी उनके परिवार वालों और फैंस के तरफ से सुशांत डेथ केस की जाँच की मांग जारी है।

इसी बीच आज उनके 2nd Death Anniversary के मौके पर बॉलीवुड सहित फैंस उनको याद कर रहे हैं और बता रहे हैं कि आज भले ही सुशांत सबके बीच नहीं रहे लेकिन सबों के अंदर वो आज भी जिंदा हैं। सोशल मीडिया पर आज सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर सुशांत की गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टा पोस्ट है सुशांत की अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है। रिया ने सुशांत के साथ इतनी 4 तस्वीरें शेयर की है। पोस्ट की गई तस्वीरों पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “मैं हर दिन तुम्हें याद करती हूं।” रिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में रिया और सुशांत के क्वालिटी टाइम दिखाई दे रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakravarti) के अलावा सारा अली खान (Sara Ali Khan), संजना सांघी (Sanjana Sanghi), कास्टिंग छाबरा (casting Chhabra), सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti), कृति सेनन(Kriti Sanon) सहित बॉलीवुड और दुनिया भर के डांस उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *