कंगना रनौत आज कल अपने रियलिटी टीवी शो लॉकअप के लिए सुर्ख़ियों में बनी रह रही हैं। लेकिन अब कंगना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। कारण कंगना की मच अवेटेड फिल्म धाकड़ का टीज़र है। जिसमें कंगना के फैंस को उनके धाकड़ रूप को देखने का मौका मिल रहा है। बता दें की ये वहीं फिल्म है जिसके wrap up पार्टी में कंगना के ड्रेस ने खूब सुर्खियों को बटोरा था। और अब कंगना के इस फिल्म का टीज़र उनको ट्रेंड करवा रहा है।
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया है। जिसने ऑडियंस का दिल जीतना शुरू कर दिया है। फिल्म का टीज़र, फिल्म के टाइटल को काफी हद्द तक मैच करता देख रहा है। क्योंकि फिल्म में कंगना को एक्शन से भरपूर भूमिका में रखा गया है। 1 मिनट 21 सेकंड के इस टीज़र में कंगना का मात्र एक डायलॉग सुनाई दे रहा है। जो इस टीज़र रूपी तलवार को धार देने का काम कर रहा है।
खास बात ये है कि इस फिल्म में फैंस को कंगना 5 से 7 अलग-अलग रूप में दिखाई देने वाली हैं। मणिकर्णिका के बाद कंगना एक बार फिर से इस फिल्म के द्वारा वॉरियर अवतार में दिखाई देने वाली हैं। जिसमें वो कॉम्बैट अटायर पहने दिख रही हैं। वहीं कंगना का हेयर स्टाइल सालो पहले आई फिल्म फिल्म फैशन की याद दिला रहा है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को इससे पहले कभी कॉम्बैट अवतार में नहीं देखा गया होगा। कंगना फिल्म में कई फाइट सीन करते हुए नजर आएंगी। बता दें, इन सीन को इंटरनेशनल टेक्निशियन ने डिजाइन और कोरियोग्राफ किया है। फिल्म में वह एजेंट अग्नि की भूमिका निभा रही हैं। जो एक खूफिया मिशन पर निकली हुई हैं। टीजर रिलीज पर कंगना ने कहा, ” हमारे सिनेमा में, हमारे पास शायद ही कभी नायिकाएं रही हैं जो वास्तविक रूप में एक्शन दृश्यों का प्रदर्शन करती हों। लेकिन जब ‘धाकड़’ मेरे पास आई, तो मुझे यह देखकर खुशी हुई कि किसी ने एक व्यावसायिक फिल्म में एक महिला को एक्शन हीरोइन के रूप में देखने की हिम्मत की थी।”
अब फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है। वहीं दीपक मुकुट और सोहेल मक्लई ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के रिलीज़ की बात करें तो ये फिल्म 20 मई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। जो फैंस के दिलों पर धाकड़ एंट्री मारने वाली है।
